PM-USP Scholarship Renewal 2026: आवेदन प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें रिन्यूअल | अंतिम तिथि 31 अक्टूबर

PM-USP Scholarship Renewal 2026: अगर आपने पिछले वर्ष Pradhan Mantri Uchchatar Shiksha Protsahan स्कॉलरशिप के लिए आवेदन किया था और आपका मेरिट लिस्ट में नाम आने के साथ-साथ स्कॉलरशिप की धनराशि भी प्राप्त हुई थी, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी आ चुकी है। दरअसल, नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर PM-USP स्कॉलरशिप रिन्यूअल करने की घोषणा अनाउंसमेंट सेक्शन में कर दी गई है। जितने भी विद्यार्थी इस स्कॉलरशिप के लिए पात्र हैं, वे सभी स्टूडेंट आधिकारिक पोर्टल पर अपना रिन्यूअल कर सकते हैं। रिन्यूअल की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। छात्रों को रिन्यूअल कैसे करना है, इसकी विस्तृत जानकारी हम आपको इस लेख में देंगे जिससे विद्यार्थी बिना किसी समस्या के अपना रिन्यूअल कर सकें।

PM-USP Scholarship Renewal 2026

दोस्तों, प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा स्कॉलरशिप के लिए रिन्यूअल प्रक्रिया एनएसपी पोर्टल पर शुरू है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। सभी स्टूडेंट अंतिम तिथि को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन रिन्यूअल कर सकते हैं, लेकिन यदि आप रिन्यूअल आवेदन सीधे Ministry of Education को भेजते हैं, तो यह आवेदन मान्य नहीं होगा। रिन्यूअल के लिए सभी स्टूडेंट को पिछली कक्षा में 50% अंक लाना ज़रूरी है। इसके अलावा सभी स्टूडेंट के पास रिन्यू करने के लिए ओटीआर नंबर और पासवर्ड होना ज़रूरी है; यदि आप इसे भूल गए हैं, तो फॉरगेट करके नया जेनेरेट कर सकते हैं अन्यथा अपने आधार नंबर से भी लॉगिन कर सकते हैं जिसके लिए आधार से लिंक मोबाइल नंबर एक्टिव होना चाहिए जिस पर ओटीपी प्राप्त होगी। अन्य जानकारी नीचे समझें।

PM-USP Scholarship रिन्यूअल Date 2026 (रिन्यूअल तिथि)

पीएम-यूएसपी स्कॉलरशिप रिन्यू करने की तिथि अनाउंसमेंट सेक्शन में जारी की गई है; उसके आधार पर अंतिम तिथि व वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि नीचे टेबल में चेक करें और इन तिथियों का पालन अवश्य करें।

Student Application Last Date 31-10-2026
Institute Verification 15-11-2026
L2 Verification 30-11-2026

PM-USP Scholarship Renewal 2026: Key Features

स्कॉलरशिप का पोर्टल NSP
छात्रवृत्ति का नाम पीएम-यूएसपी
रिन्यूअल अन्तिम तिथि 31 अक्टूबर 2026
रिन्यूअल प्रक्रिया ऑनलाइन
सत्र 2026
पात्रता 50% मार्क्स/ 75% अटेंडेंस/ किसी विषय में बैक न हो
लोकेशन All India
ऑफिशियल वेबसाइट scholarships.gov.in

PM-USP Scholarship: रिन्यूअल पात्रता (Eligibility)

No. Eligibility Criteria (पात्रता)
1. सर्वप्रथम रिन्यू करने वाले विद्यार्थी का पिछले वर्ष की मेरिट लिस्ट में नाम होने के साथ ही शैक्षणिक वर्ष में स्कॉलरशिप की राशि प्राप्त होनी ज़रूरी है।
2. पिछली कक्षा में विद्यार्थी को 50% अंकों से उत्तीर्ण होना चाहिए।
3. कॉलेज में अटेंडेंस प्रतिशत 75% से अधिक होना चाहिए।
4. किसी भी सब्जेक्ट में बैक नहीं होना चाहिए।
5. विद्यार्थी का कक्षा में व्यवहार अच्छा होना चाहिए।

पात्रता से जुडी अन्य ज़रूरी शर्ते –

  • PM-USP स्कॉलरशिप की अंतिम तिथि निकल जाने के बाद यदि कोई विद्यार्थी अपना फॉर्म रिन्यू नहीं कर पाता है, तो उसे छात्रवृत्ति नहीं दी जाएगी। लेकिन विद्यार्थी पात्रता पूरी करने के बाद अगले वर्ष स्कॉलरशिप के लिए रिन्यू कर सकता है।
  • यदि कोई छात्र संस्था बदलता है, तो वह समान कोर्स के लिए रिन्यूअल कर सकता है। लेकिन ध्यान रहे नया कॉलेज Valid AISHE Code वाला होना अनिवार्य है।
  • रिन्यूअल नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर ही करना ज़रूरी है।

PM-USP Scholarship Renewal Verification Process- (वेरिफिकेशन प्रक्रिया)

  • विद्यार्थी के फॉर्म का वेरिफिकेशन पहले कॉलेज/संस्था स्तर से किया जाएगा।
  • L2 Verification – डिपार्टमेंट द्वारा चयनित स्टेट नोडल ऑफिसर द्वारा किया जाएगा।
  • अंतिम वेरिफिकेशन के बाद छात्रों के खाते में धनराशि भेजी जाएगी।

रिन्यूअल करने से पहले इन बातों का ध्यान रखें-

  • रिन्यूअल करने से पहले अपनी पिछले वर्ष की मार्कशीट तैयार रखें; रिजल्ट न आने पर जल्दबाजी न करें और रिजल्ट जारी होने की प्रतीक्षा करें, क्योंकि पिछले वर्ष का रिजल्ट ही सबसे महत्वपूर्ण है।
  • कॉलेज से फीस रसीद प्राप्त कर लें, इसे अपलोड करना होगा।
  • आवेदन के बाद स्टेटस की जाँच एनएसपी पोर्टल पर करते रहें और एप्लीकेशन में डिफेक्ट मिलने पर उसे समय से सही करें।

PM-USP Scholarship Renewal 2026 Complete Process

यदि आप पीएम यूएसपी स्कॉलरशिप के लिए रिन्यूअल करना चाहते हैं। तो स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया विस्तार से समझें।

  • फॉर्म रिन्यू करने के नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल scholarships.gov.in पर विजिट करें।
  •  
  • होम पेज पर Apply For Scholarship पर क्लिक करें।
  • लॉगिन करने के लिए आधार या ओटीआर का चयन करें, और ज़रूरी डिटेल्स भरें।
  • आधार नंबर भरने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, उसे भरें और कैप्चा भरकर लॉगिन कर लें।
  • My Application पर क्लिक करें और Proceed पर क्लिक करें
  • इसके बाद Renewal/edit एप्लीकेशन पर क्लिक करें।
  • यदि आपमें रिन्यूअल करने का विकल्प नहीं आता है तो पहले बेसिक डिटेल्स पर क्लिक करके बेसिक डिटेल्स भर लें, इसके बाद Proceed पर क्लिक करें।
  • Renewal/edit पर क्लिक करने के बाद मार्कशीट का फोटो अपलोड करें, अन्य भी डॉक्यूमेंट अपलोड करने का विकल्प आ सकता है।
  •  Applicant Undertaking For Scholarship – नीचे चेक बॉक्स पर क्लिक करके आई एग्री पर क्लिक करके फाइनल सबमिट कर दें।
  • इस प्रकार रिन्यूअल आवेदन कर सकते हैं

FAQ’s

Q.1. PM-USP Scholarship Renewal 2026 Last Date

Ans- रिन्यूअल करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है।

Q.2. PM-USP Scholarship Renewal 2026 रिन्यूअल कैसे करें?

Ans- रिन्यूअल करने के लिए आपको आधिकारिक नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल scholarships.gov.in पर आना होगा।

Disclaimer: पीएम यूएसपी रिन्यूअल करने की तिथि की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट और पात्रता की अन्य ज़रूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से वेरीफाई करके दी गई है। किसी भी प्रकार की समस्या व अन्य जानकारी हेतु आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। हमारा किसी भी सरकारी वेबसाइट से संबंध नहीं है।

Official Notification Download
Official Website scholarships.gov.in

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *