NSP Scholarship OTR Registration 2026-27: Step-by-Step मोबाइल से ओटीआर रजिस्ट्रेशन ऐसे करें

NSP Scholarship OTR Registration 2026-27: नेशनल स्कालरशिप पोर्टल (NSP) पर किसी भी स्कीम के लिए आवेदन करने से पहले ओटीआर रजिस्ट्रेशन करना ज़रूरी हो चुका है, इसके साथ अन्य भी कई स्टेट गवर्नमेंट की स्कालरशिप स्कीमें हैं, जिनके लिए आवेदन करने से पहले ओटीआर रजिस्ट्रेशन करना होता है, अक्सर देखा गया है बच्चों को हमेशा ओटीआर रजिस्ट्रेशन करने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है इसी को देखते हुए इस लेख को बनाया गया है, इस लेख में हम आपको ऑनलाइन एनएसपी पोर्टल पर ओटीआर रजिस्ट्रेशन करने की संपूर्ण प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप बताने वाले हैं, जिसे फॉलो करते हुए सभी स्टूडेंट बिना किसी समस्या के अपना ओटीआर रजिस्ट्रेशन अपने मोबाइल से स्वयं कर सकते हैं.

NSP Scholarship OTR Registration 2026-27

ओटीआर रजिस्ट्रेशन करने के लिए पहले तो एनएसपी पोर्टल पर करते है इसके अलावा प्ले स्टोर से भी एनएसपी ओटीआर ऐप डाउनलोड करना होगा जिसके मदद से ओटीआर करना काफी सरल है,आपको बता दे ओटीआर वही विद्यार्थी कर सकते है, जिनके आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक है क्योंकि ओटीआर करते समय आधार लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजी जाती है, यदि आपके आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो पहले इसे लिंक कराये। बता दे पहले बच्चें ओटीआर ऑफिशियल पोर्टल से कर सकते थे, लेकिन अब आधार फेस ऑथेंटिकेशन के लिए प्ले स्टोर की आवश्यकता पड़ती है। ओटीआर करना बच्चों के लिए क्यों ज़रूरी है, और ओटीआर कैसे करना है। पूरी प्रक्रिया इस पेज में समझ सकते हैं, और अपना ओटीआर कंप्लीट कर सकते हैं।

NSP Scholarship OTR Registration-Summury

पोर्टल नाम NSP
रजिस्ट्रेशन का प्रकार OTR Registration
रजिस्ट्रेशन मोड ऑनलाइन
ज़रूरी दस्तावेज आधार कार्ड, मोबाइल नंबर
रजिस्ट्रेशन शुल्क शून्य
ज़रूरी ऐप NSP OTR App और AadhaarFaceRD App
आधिकारिक वेबसाइट scholarships.gov.in
कैटेगरी NSP Scholarship

कौन-कौन NSP OTR Registration कर सकता है? 

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर ओटीआर रजिस्ट्रेशन कौन कौन से छात्रों को करना ज़रूरी है आइये डिटेल से जानते हैं,

  • जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है: वे विद्यार्थी सीधे अपनी डिटेल भरकर इसे कर सकते हैं।

  • जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम है: वे विद्यार्थी अपने माता-पिता के डॉक्यूमेंट (सहमति) से इसे पूरा कर सकते हैं।

  • यदि आप नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर किसी स्कॉलरशिप स्कीम के लिए आवेदन करना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको OTR रजिस्ट्रेशन करना होगा।

कौन-कौन से राज्यों की स्कॉलरशिप स्कीम के लिए NSP OTR Registration करना ज़रूरी हैं।

संख्या राज्य व स्कॉलरशिप का नाम
1. CG Postmatric & Prematric Scholarship के लिए (छत्तीसगढ़)
2. MPTAAS (मध्यप्रदेश)
3. Bihar Postmatric Scholarship (बिहार)
4. E-Kalyan Scholarship (झारखंड)
5. NSP All Scheme (Central Govt)

Note– टेबल में दी गई सभी स्कॉलरशिप स्कीम के लिए आवेदन करने हेतु OTR नंबर की ज़रूरत पड़ती है।

NSP OTR Registration के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स

  1. आवेदक का आधार कार्ड।
  2. मोबाइल नंबर।
  3. ईमेल आईडी आदि।
  4. AadhaarFaceRD App और NSP OTR App भी होना आवश्यक है।

OTR आवेदन करने हेतु ज़रूरी दिशा निर्देश –

  • ओटीआर रजिस्ट्रेशन करते समय सभी डिटेल सही-सही भरें। (क्योंकि एक बार ओटीआर पूर्ण होने के बाद कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है।)
  • विद्यार्थी को अपना वैलिड डॉक्यूमेंट देना चाहिए।
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी एक्टिव होना ज़रूरी है।
  • ओटीआर रजिस्ट्रेशन करते समय यदि कोई भी गलती कर देते हैं – जैसे आवेदक का नाम, माता-पिता का नाम, आदि डिटेल तो इसके वजह से जिस भी स्कॉलरशिप स्कीम के लिए आवेदन करेंगे, आपका फॉर्म रिजेक्ट भी हो सकता है। इसलिए सावधानी पूर्वक OTR करना ज़रूरी है।

NSP Scholarship OTR Registration 2026-27 कैसे करें?

  • Step.1 सर्वप्रथम scholarships.gov.in पर आए ।
  • Step.2 होम पेज पर स्क्रीन स्क्रॉल करके नीचे आए Get Your OTR के सामने Apply Now पर क्लिक करें।
  • Step.3 दिशा-निर्देशों (Guidelines) को ध्यान से पढ़ें, चेकबॉक्स पर टिक करें और I Agree पर क्लिक करके ‘Next’ बटन दबाएं।
  • Step.4 मोबाइल नंबर भरें, और Get OTP पर क्लिक करें। मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त होगा जिसे दर्ज करके कैप्चा भरें और वेरीफाई पर क्लिक कर दें।
  • Step.5 अब आधार नंबर भरकर Get OTP पर क्लिक करें, ओटीपी प्राप्त होगा उसे भरकर वेरीफाई पर क्लिक करें।
  • Step.6 यहाँ पर माता पिता का नाम भरकर फिनिश करें पर क्लिक करें।
  • Step.7 स्क्रीन पर आपको एक Reference Number प्राप्त हो जाएगा, इसे नोट कर लें।।
  • Step.8 अब प्ले स्टोर पर आ जाएं, NSP OTR ऐप डाउनलोड करें, और AadhaarFaceRD App
  • Step.9 ऐप डाउनलोड होने के बाद Open पर क्लिक करें।
  • Step.10 यहाँ पर E-kyc FaceAuth पर क्लिक करें।
  • Step.11 जो रिफरेन्स नंबर प्राप्त हुआ था उसे भरकर Send OTP पर क्लिक करें, ओटीपी प्राप्त होगा उसे भरकर नेक्स्ट पर क्लिक कर दें।
  • Step.12 इसके बाद Proceed For Face Authentication पर क्लिक कर दें।
  • Step.13 नियमों को स्वीकार करने के लिए I Agree पर क्लिक करें।।
  • Step.14 फेस ऑथेंटिकेशन पेज आ जायेगा, प्रोसीड पर क्लिक कर दें।
  • Step.15 अपने मोबाइल के सामने अपना चेहरा (Face) सही रोशनी में रखें और फेस डिटेक्ट (स्कैन) होने दें।
  • Step.16 ओटीआर नंबर प्राप्त हो जायेगा, और मोबाइल नंबर पर पासवर्ड प्राप्त हो जायेगा, जिसके मदद से लॉगिन कर सकेंगे।
  • इस प्रकार ओटीआर पूरा कर सकते हैं, हमने पूरी प्रक्रिया स्वयं करके आपको लाइव OTR करना बताया हैं

NSP Scholarship OTR Registration 2026-27 FAQ’s

Q.1 एनएसपी ओटीआर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

Ans- नएसपी ओटीआर करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और फिर NSP OTR ऐप के माध्यम से फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करना होगा।

Q.2 क्या NSP OTR Registration हमेशा खुला रहता है?

Ans- जी हाँ, एनएसपी ओटीआर रजिस्ट्रेशन हमेशा किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर:इस आर्टिकल में NSP ओटीआर रजिस्ट्रेशन करने के बारे में बताया गया है, साथ में बच्चों को होने वाली समस्याओं का समाधान भी प्रदान किया गया है। इसके बावजूद भी सभी स्टूडेंट को सलाह दी जाती है कि OTR करने व अन्य जानकारी के लिए हमेशा ऑफिशियल वेबसाइट पर ही जाएं। हमारा किसी भी सरकारी विभाग या मंत्रालय से कोई संबंध नहीं है।

OTR Registration Link Click Here
OTR App Link Click Here
AadhaarFaceRD App Click Here
Official Website Click Here

 

1 thought on “NSP Scholarship OTR Registration 2026-27: Step-by-Step मोबाइल से ओटीआर रजिस्ट्रेशन ऐसे करें”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *