यदि आप उत्तराखंड के विद्यार्थी हैं और आपने हाल ही में 5वीं या 8वीं कक्षा उत्तीर्ण करी है, तथा अब 6वीं या 9वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाले हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उत्तराखंड सरकार कक्षा 6वीं और 9वीं के विद्यार्थियों के लिए उत्तराखंड मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के तहत स्कॉलरशिप प्रदान कर रही है। इस योजना के लिए 5वीं और 8वीं पास सभी विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं और सरकार द्वारा हर महीने छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया वर्तमान में जारी है। हालांकि, कम आवेदन प्राप्त होने के कारण आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है।
यदि आप भी उत्तराखंड के विद्यार्थी हैं और आपको इस स्कॉलरशिप के बारे में जानकारी नहीं है, तो आज के इस लेख में हम आपको इस योजना से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तारपूर्वक बताएंगे। इसे जानने के बाद आप चाहें तो इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।
सुचना – आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 मई 2026 है।
Chief Minister Meritorious Student Incentive Scholarship Scheme
उत्तराखंड चीफ मिनिस्टर मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना आवेदन प्रक्रिया शुरू है, जो भी स्टूडेंट 5वीं 8वीं पास कर चुके है अपना आवेदन जल्द पूरा कर लें, आवेदन पूर्ण होने के बाद 7 जुलाई 2026 से परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद क्वालीफाई स्टूडेंट को 6वीं 7वीं 8वीं तक छात्रवृत्ति दिया जायेगा फिर दुबारा 9वीं में प्रवेश लेने और उसे उत्तीर्ण करने के बाद 10 वीं तक स्कालरशिप प्राप्त कर सकते है. फिर 10वीं के बाद यह स्कालरशिप मेरिट आधारित हो जाएगी, यानि 10वीं में अच्छे अंको से उत्तीर्ण करने के बाद यदि मेरिट लिस्ट में नाम आएगा, तो ही इस स्कालरशिप का लाभ आगे उठा सकते है, इस स्कालरशिप योजना हेतु आवेदन पोर्टल 23 मई 2026 तक खोला गया है। हम आपको आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे बता रहे हैं, यदि आप भी इस स्कालरशिप के लिए पात्र है तो आवेदन 23 से पहले कर सकते है।
मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के लिए पात्रता: Eligibility Criteria
- इस स्कॉलरशिप के लिए छात्र का उत्तराखंड राज्य के किसी भी राजकीय (Government) या राजकीय सहायता प्राप्त (Government-Aided) विद्यालय से 5वीं या 8वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है।
- इसके साथ ही, विद्यार्थी का किसी राजकीय या राजकीय सहायता प्राप्त विद्यालय में ही क्रमशः कक्षा 6वीं या 9वीं में नियमित (Regular) छात्र के रूप में एडमिशन होना ज़रूरी है।
- विद्यार्थी को उत्तरखंड का मूल निवासी होना चाहिए।
Uttarakhand CM Medhavi Chhatra Protsahan Scholarship 2026-Overview
| स्कालरशिप | Uttarakhand CM Medhavi Chhatra Protsahan Scholarship 2026 |
| कक्षा | 6वीं 9वीं |
| आवेदन अंतिम तिथि | 23 मई |
| आवेदन प्रक्रिया | Online/Offline |
| परीक्षा तिथि | 07 जुलाई 2026 |
| राज्य | उत्तराखंड |
| स्कालरशिप राशि | कक्षा अनुसार |
| ऑफिसियल वेबसाइट | scholarshipscert.uk.gov.in |
उत्तराखंड सीएम मेधावी स्कालरशिप 2026: आवेदन अंतिम बढ़ गई
जी हाँ दोस्तों जितने भी छात्रों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, ऐसे छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी आ रही है, दरअसल कुछ जिलों विकासखंडो के तरफ से आवेदन तिथि बढ़ाने हेतु बोला जा रहा था, जिसे मद्देनजर रखते हुए उत्तराखंड सीएम मेधावी स्कालरशिप आवेदन करने की अंतिम तिथि एक बार फिर से बढ़ाई गई है, आपको बता दे की पहले इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 अप्रैल से 30 अप्रैल थी लेकिन बाद में इसे 20 मई 2026 तक बढ़ाया गया, इसके बाद भी पर्याप्त आवेदन न मिलने के वजह से सीएम मेधावी कक्षा 6वीं 9वीं स्कालरशिप की अंतिम तिथि 23 मई तक बढ़ाई गई है। छात्रों के पास केवल 1 दिन का समय बचा है बिना समय गवाए तुरंत आवेदन कर सकते है।

| कुल पंजीकृत स्टूडेंट | अब तक प्राप्त आवेदन |
| 125519 | 80670 |
Uttarakhand CM मेधावी छात्र प्रोत्साहन स्कालरशिप परीक्षा कब होगा ? (Exam Date)
उत्तराखंड सीएम मेधावी स्कालरशिप आवेदन तिथि बढ़ाने के साथ-साथ परीक्षा तिथि भी आगे बढ़ा दी गई है। आपके जानकारी के लिए बता दे इस स्कालरशिप का परीक्षा पहले 22 मई 2026 को आयोजित की जानी थी, लेकिन बाद में परीक्षा तिथि को भी Extend कर दिया गया अब उत्तराखंड मेधावी छात्र प्रोत्साहन स्कालरशिप परीक्षा 07 जुलाई 2026 से आयोजित की जाएगी, परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी अपने विद्यालय के सम्पर्क में रहे, फिलाल अभी तक एडमिट कार्ड जारी होने को लेकर कोई सुचना प्राप्त नहीं हुआ है।
परीक्षा सम्बंधित जरुरी सुचना –
-
आवेदन करने के पश्चात सभी विकासखंडों में अभ्यर्थियों को पहले मानसिक योग्यता परीक्षण (MAT) और द्वितीय शैक्षिक अभिक्षमता परीक्षण (SAT) में सम्मिलित होना होगा ।
-
सभी विकासखंडों से परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों में से केवल 10% विद्यार्थियों का चयन मेरिट के आधार पर छात्रवृत्ति के लिए किया जाएगा।
कक्षा अनुसार स्कालरशिप राशि
| कक्षा | स्कालरशिप राशि |
| 6th | 600/माह |
| 7th | 700/माह |
| 8th | 800/माह |
| 9th | 900/ माह |
उत्तराखंड मुख्यमंत्री मेधावी स्कालरशिप महत्वपूर्ण नई डेट : Extended Datesheet
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 16 अप्रैल 2026 |
| Registration Extended Date | 23 मई 2026 |
| Exam Date | 07 जुलाई 2026 |
निष्कर्ष:
इस लेख में उत्तराखंड मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना से संबंधित आवेदन की विस्तारित तिथि, परीक्षा तिथि तथा परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण गाइडलाइंस की जानकारी दी गई है। इसके साथ ही नवीनतम अपडेट के अतिरिक्त कुछ महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी शामिल की गई हैं, जो छात्रों के लिए उपयोगी साबित हो सकती हैं।
Uttarakhand CM Medhavi Chhatra Protsahan Scholarship 2026 Registration कैसे करे?
सभी छात्रों को बता दे पहले इस स्कालरशिप के लिए ऑफलाइन विद्यालय के माध्यम से आवेदन करना होगा, फिर ऑनलाइन हमारे बताये गए स्टेप के मदद से कर सकते है।
- उत्तराखंड सीएम मेधावी छात्र स्कालरशिप आवेदन करने के लिए scholarshipscert.uk.gov.in पर विजिट करें।

- अभ्यर्थी यहाँ Student Login पर क्लिक करें।

- School Login ID पासवर्ड फिल करने के बाद Continue पर क्लिक करें।
- Set New Password: नया पासवर्ड बनाये फिर पुनः उस पासवर्ड से लॉगिन करें।
- School Profile: स्कूल प्रोफाइल में, स्कूल नाम, UDISE Name , स्कूल कांटेक्ट नंबर, ईमेल, ब्लॉक इत्यादि जानकारी भरकर कक्षा चयन करें, और कम्पलीट प्रोफाइल पर क्लिक कर दें।
- इतनी डिटेल भरने के बाद स्क्रीन पर Apply Now का ऑप्शन आएगा, जिस पर क्लिक करें।
- आधार पर जुड़ा नाम दर्ज करें, माता पिता नाम, कक्षा, डेट ऑफ़ बर्थ, रजिस्ट्रेशन नंबर, आधार नंबर मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, कंडीडेट फोटोग्राफ, सिग्नेचर अपलोड करें, जेंडर, कास्ट कैटेगरी, इत्यादि जानकारी भरने के बाद पिछले स्कूल का डिटेल (Previous School) फील करें।
- पूर्व कक्षा का मार्कशीट अपलोड करें (कक्षा 6 वाले 5th का करें और कक्षा 9th वाले 8th का)
- अंत में सारी डिटेल भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
Disclaimer: इस लेख में दी गई सभी जानकारियाँ अपर निदेशक, State Council of Educational Research and Training (SCERT) द्वारा जारी निर्देशों एवं हमारी टीम द्वारा की गई विस्तृत रिसर्च के आधार पर छात्रों की सहायता हेतु प्रदान की गई हैं।अधिक जानकारी एवं आधिकारिक अपडेट के लिए अभ्यर्थी scholarshipscert.uk.gov.in वेबसाइट पर विजिट करें। हमारा उद्देश्य केवल छात्रों को तकनीकी रूप से सहायता प्रदान करना तथा सही जानकारी उपलब्ध कराना है।
| Apply Link | Click Here |
| Official Website | Click Here |

मेरा नाम ऋतु यादव है और मैं एक कंटेंट राइटर हूँ। मुझे लिखने का लगभग 4 साल का अनुभव है। मैंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (VBSPU) से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है। मुझे खास तौर पर हिंदी में जानकारीपूर्ण और आसान भाषा में लिखना पसंद है, ताकि हर कोई चीजों को आसानी से समझ सके। मैं मुख्य रूप से स्कॉलरशिप, शिक्षा, सरकारी योजनाओं और करियर से जुड़े विषयों पर लिखती हूँ। मेरी कोशिश रहती है कि जो भी जानकारी मैं लिखूं, वह सही हो और लोगों के काम आ सके।


