यदि आप एक विद्यार्थी हैं और आपने किसी Scholarship Scheme के लिए आवेदन किया है तथा अपने Scholarship Payment का स्टेटस चेक करना चाहते हैं, तो Public Financial Management System (PFMS) आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। बता दें कि PFMS Portal के माध्यम से छात्र घर बैठे आसानी से अपनी स्कॉलरशिप पेमेंट का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
इस लेख में हम आपको PFMS Scholarship Payment Status Check करने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से बताने वाले हैं। चाहे आपने UP Scholarship, National Scholarship Portal (NSP) या किसी अन्य Scholarship Scheme के लिए आवेदन किया हो, आप आसानी से यह जान सकते हैं कि आपकी स्कॉलरशिप राशि बैंक खाते में भेजी गई है या नहीं। इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि आप मोबाइल या लैपटॉप की मदद से घर बैठे ऑनलाइन स्टेटस चेक कर सकते हैं।
PFMS पोर्टल क्या है ?
PFMS (Public Financial Management System) पोर्टल भारत सरकार द्वारा संचालित एक ऑनलाइन पोर्टल है, जिसके माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं का भुगतान सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजा जाता है। इस पोर्टल की मदद से छात्र अपनी Scholarship Payment Status, DBT Payment और अन्य सरकारी योजनाओं के तहत भेजी गई राशि का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। PFMS Portal के माध्यम से सरकारी योजनाओं का भुगतान भेजना और पेमेंट स्टेटस चेक करना काफी सरल हो चूका है। यदि आपने किसी Scholarship Scheme के लिए आवेदन किया है और अपनी स्कॉलरशिप पेमेंट स्टेटस चेक करना चाहते हैं, तो आप PFMS Portal की सहायता से घर बैठे आसानी से चेक कर सकते हैं जिसकी पूरी प्रक्रिया इस लेख में बताई गई है ।
PFMS Scholarship 2026:Overview
| पोर्टल नाम | PFMS |
| स्कालरशिप नाम | UP Scholarship, NSP All Scholarship Scheme |
| जरुरी डिटेल्स | खाता संख्या, बैंक नाम |
| मैनेजर | Ms. संचिता शुक्ला |
| आधिकारिक वेबसाइट | pfms.nic.in |
| मोड | ऑनलाइन |
| Designation | Jt. CGA |
| कैटेगरी | स्कालरशिप |
पीएफएमएस पोर्टल के माध्यम से कौन-कौन सी स्कालरशिप पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं?
पीएफएमएस पोर्टल पर वैसे निम्न प्रकार योजनाए है जिसका पेमेंट स्टेटस चेक किया जा सकता है, लेकिन आपको सबसे पहले बता दे अधिकतर जब स्कालरशिप का पेमेंट भेजा जाता है, तो लाभार्थी के मोबाइल नंबर पर पेमेंट का मैसेज भेजा जाता है, जिसमे साफ साफ लिखा जाता है PFMS के माध्यम से स्कालरशिप भेजी गई है। अगर आपको भी ऐसा मैसेज प्राप्त होता है, जिसमे लिखा गया है scholarship credit through pfms तो आप अवश्य पीएफएमएस के माध्यम से अपने पेमेंट को ट्रैक कर सकते है, अगर हम स्कालरशिप स्कीम की बात करें तो यूपी स्कालरशिप, एनएसपी के अंतर्गत आने वाली सभी स्कालरशिप स्कीम का पेमेंट स्टेटस pfms पोर्टल से चेक किया जा सकता है।
PFMS DBT Status Tracker
पहले PFMS DBT Status Tracker के माध्यम से लाभार्थी अपने Scholarship Payment Status को आसानी से चेक कर पाते थे। इस सुविधा की मदद से छात्र यह जान सकते थे कि सरकार द्वारा उनके बैंक खाते में स्कॉलरशिप राशि भेजी गई है या नहीं। इसके अलावा लाभार्थी अपना Validation Status (Approved / Rejected), Payment Request Date और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी देख सकते थे। हालांकि, बीते कुछ महीनों से PFMS Portal से DBT Status Tracker का लिंक हटा दिया गया है, जिसके कारण कई लाभार्थियों को अपना पेमेंट स्टेटस चेक करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आपकी जानकारी के लिए नीचे इमेज भी दी गई है, जिससे आप समझ सकते हैं कि हम किस फीचर की बात कर रहे हैं।
डीबीटी स्टेटस चेक करने के लिए केटेगरी सलेक्ट करना होता था, और एप्लीकेशन आईडी या बेनेफिशरी कोड फील करके सर्च करते थे डायरेक्ट डीबीटी स्टेटस आ जाता था।

PFMS DBT Status Tracker Link: कब आएगा ?
जैसा कि आपको पता होगा, PFMS Official Portal से DBT Status Tracker Link फिलहाल हटा दिया गया है। इसके कारण कई लाभार्थी अपनी Scholarship Payment Status ऑनलाइन चेक नहीं कर पा रहे हैं। हमने आपको पहले ही बताया है कि PFMS Portal से DBT Tracker फीचर अस्थायी रूप से हटाया गया है।अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि DBT Status Tracker Link दोबारा कब शुरू होगा। इस विषय में जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारी टीम ने PFMS Helpline Number पर संपर्क किया। PFMS की ओर से बताया गया कि DBT Status Tracker System को Upgrade किया जा रहा है और जल्द ही PFMS Mobile App भी लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वर्तमान Financial Year में DBT Status Tracker Link को दोबारा पोर्टल पर जोड़ा जा सकता है। फिलहाल PFMS की तरफ से DBT Scholarship Payment Status चेक करने का एक नया तरीका बताया गया है, जिसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है।
पीएफएमएस डीबीटी ट्रैकर स्टेटस नए स्टेप से कैसे चेक करें ?
पीएफएमएस हेल्पलाइन पर सम्पर्क करने के बाद उनके द्वारा डीबीटी स्टेटस चेक करने का एक नया तरीका बताया गया है, जिसके माध्यम से डीबीटी स्टेटस चेक कर सकते है।

- pfms.nic.in पर आने के बाद होम पेज पर Contact Us पर क्लिक करके, Post Grievance पर क्लिक करें।


- यूजर नाम, टाइप यूजर,एड्रेस, राज्य, मोबाइल नंबर, ऑफिस कांटेक्ट नंबर, Issue में, Direct Benefit Transfer सलेक्ट करें, ईमेल भरे, सब्जेक्ट में DBT Status Problem लिखें, ग्रीवांस डिस्क्रिप्शन में पूरी समस्या बताये और फोटो अटैच करें, सबमिट पर क्लिक कर दें,
- यहाँ अपने स्कीम का नाम एप्लीकेशन नंबर अवश्य दें, इसके बाद 24 घंटे के बाद अपने ईमेल पर पीएफएमएस का replay आ जायेगा।
Note– इस नए तरीके के बारे में PFMS Helpline पर संपर्क करने के बाद उनके द्वारा ही बताया गया है।
PFMS Scholarship Payment Status 2026 कैसे चेक करें?

- pfms.nic.in पर आने के बाद Know Payment Status पर क्लिक करें, जैसा कि ऊपर इमेज में चेक कर सकते हैं।

- बैंक का नाम भरें जो आवेदन के समय दिया गया था, अकाउंट नंबर भरें, कैप्चा भरें, send OTP पर क्लिक करें।
- ओटीपी आएगा, फील करके सबमिट कर दें। पेमेंट स्टेटस आ जाएगा। इस प्रकार भी चेक कर सकते हैं।
PFMS Scholarship Payment Status FAQ’S
Q.1 पीएफएमएस स्कालरशिप पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?
Ans- Pfms.nic.in पर Know Your Payment सेक्शन पर चेक करें।
Q.2 DBT स्टेटस कब शुरू होगा ?
Ans- वर्तमान में फाइनेंसियल ईयर में शुरू होगा ।
Disclaimer: scholarshipnews.co.in किसी भी प्रकार का आधिकारिक Scholarship या Payment Checking Portal नहीं है। Scholarship Payment Status चेक करने के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट PFMS Portal का उपयोग करें।
हमारी वेबसाइट का उद्देश्य केवल छात्रों तक सही और उपयोगी जानकारी पहुँचाना है। हम अपनी टीम के साथ मिलकर दर्शकों को सटीक और नवीनतम अपडेट प्रदान करने का प्रयास करते हैं। हालांकि, समय-समय पर नियमों और प्रक्रियाओं में बदलाव संभव है। इसलिए किसी भी जानकारी की अंतिम पुष्टि के लिए आधिकारिक PFMS Portal पर अवश्य विजिट करें।
| Important LINK |
| पेमेंट स्टेटस लिंक | Click Here |
| DBT स्टेटस लिंक | Click Here |
| ऑफिसियल वेबसाइट | Click Here |

मेरा नाम ऋतु यादव है और मैं एक कंटेंट राइटर हूँ। मुझे लिखने का लगभग 4 साल का अनुभव है। मैंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (VBSPU) से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है। मुझे खास तौर पर हिंदी में जानकारीपूर्ण और आसान भाषा में लिखना पसंद है, ताकि हर कोई चीजों को आसानी से समझ सके। मैं मुख्य रूप से स्कॉलरशिप, शिक्षा, सरकारी योजनाओं और करियर से जुड़े विषयों पर लिखती हूँ। मेरी कोशिश रहती है कि जो भी जानकारी मैं लिखूं, वह सही हो और लोगों के काम आ सके।


