NSP Scholarship 2026-27: आवेदन हुआ शुरू ?, रजिस्ट्रेशन कैसे करें न्यू प्रोसेस देखें।

NSP Scholarship 2026-27: दोस्तों अगर आप गरीब व मध्यम गरीब परिवार से आते है। और आपको अपनी पढाई के लिए पैसे नहीं है और आगे अपनी पढाई जारी रखना चाहते है, तो नेशनल स्कालरशिप पोर्टल आपके लिए वरदान हो सकता है, दोस्तों आपको बता दे नेशनल स्कालरशिप पोर्टल (NSP) के अंतर्गत निम्नलिखित प्रकार की स्कीम वर्त्तमान में चल रही है। जिसके लिए देश के सभी विद्यार्थी आवेदन कर सकते है बर्शते जिस भी स्कीम स्कालरशिप के लिए आवेदन करना चाहते है उसकी पात्रता पूरा करना जरुरी है। एनएसपी पोर्टल पर Central Sector Scheme, Centrally Sponsored Scheme ,State Scheme के अंतर्गत कुल 150 से ज्यादा स्कालरशिप स्कीम चल रही हैं। विद्यार्थी को अपने पात्रता के आधार पर किस स्कालरशिप के लिए आवेदन करना चाहिए, इसमें हम आपकी पूरी मदद करेंगे,

NSP Scholarship 

नेशनल स्कालरशिप पोर्टल पर चल रही सभी स्कीम के लिए 1 हजार रूपये से 1 लाख से ज्यादा रूपये तक स्कालरशिप प्रदान की जाती है। कई स्कीम में तो विद्यार्थी के पढाई में हुए टोटल खर्चे को जोड़कर उनके खाते में भेजा जाता है, कहने का तात्पर्य है विद्यार्थी जिस भी कोर्स कक्षा के लिए स्कालरशिप फॉर्म भरता है, उसके आधार पर स्कालरशिप राशि दी जाती है। जोकि पूरा स्कालरशिप स्कीम पर निर्भर करती है, दोस्तों आप परेशान न हों हम आपके कोर्स कक्षा के आधार पर स्कालरशिप स्कीम चयन करने में मदद करेंगे। वैसे तो आपको पहले बताया एनएसपी में काफी स्कालरशिप स्कीम चल रही है, लेकिन इनमे से सबसे प्रशिद्ध स्कालरशिप प्री मैट्रिक स्कालरशिप, पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप, सेंट्रल सेक्टर स्कीम, पीएम यसास्वी, एनएमएमएस के आलावा और दो तीन स्कीम काफी प्रचलित है जिसके लिए बच्चे फॉर्म फील कर सकते है।

NSP Scholarship 2026-27 Registration: आवेदन कब शुरू होगा ?

एनएसपी स्कालरशिप के लिए कई बच्चे होंगे जो पहली बार आवेदन करने की सोच रहे होंगे तो ऐसे छात्रों को फ्रेश आवेदन करना होगा और जो विद्यार्थी पहले आवेदन कर चुके है और अपने स्कालरशिप को आगे जारी रखना चाहते है तो रिन्यूअल फॉर्म भरना होगा, लेकिन मुख्य सवाल एनएसपी स्कालरशिप 2026-27 के लिए न्यू रजिस्ट्रेशन कब शुरू होगा,  तो आपको बता एनएसपी पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सभी स्कीम के लिए आवेदन 01 जून इ शुरू विद्यार्थी एनएसपी पोर्टल पर सभी स्कीम की डेट चेक कर लें।

NSP Scholarship 2026-27-Overview 

स्कालरशिप का नाम नेशनल स्कालरशिप पोर्टल (NSP)
आवेदन तिथि 01 जून से 31 अगस्त तक
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
वर्ष 2026-27
लोकेशन All Over India
कैटेगरी NSP Scholarship
न्यू अपडेट ओटीआर रजिस्ट्रेशन
ऑफिसियल वेबसाइट scholarship.gov.in

NSP स्कालरशिप कौन से स्कीम के लिए आवेदन करना चाहिए ?

दोस्तों यदि आप एनएसपी स्कालरशिप के लिए आवेदन करना चाहते है, और आपके लिए बेहतर स्कालरशिप स्कीम कौन सी है, आपके पात्रता के अनुसार आपको किस स्कालरशिप स्कीम में आवेदन करना चाहिए विस्तार से समझे –

स्कालरशिप स्कीम  किसने आवेदन करना चाहिए? स्कालरशिप राशि 
NSP NMMS Scholarship यह स्कालरशिप सरकारी स्कूलों के 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों हेतु है। यदि आपने कक्षा 8वीं में NMMS की चयन परीक्षा पास किया है, और कक्षा 7वीं में आपके न्यूनतम 55% मार्क्स थे और आपके परिवार की वार्षिक आय ₹3.5 लाख से कम है, तो आप 9वीं कक्षा में आने पर NSP पोर्टल पर इसके लिए fresh आवेदन कर सकते हैं। 12000/वर्ष 4 वर्ष तक 48000
PM YASASVI Scholarship OBC,EBC,DNT कैटेगरी के सभी विद्यार्थी जो 9वीं से 12वीं कक्षा में किसी सरकारी स्कूल में या सरकार द्वारा चयनित प्राइवेट स्कूल पढाई कर रहे है, जिनका 8वीं 10वीं में 60% मार्क्स है आवेदन कर सकते है। 9th से 10th तक 75000/Rs और 11th 12th तक 125,000/Rs
Central Sector Scheme Of Scholarships यह स्कालरशिप उन छात्रों के लिए है जिन्होंने 12वीं पास कर लिया है, और किसी भी कोर्स के लिए रेगुलर एडमिशन लिया है।और माता-पिता की आय 4.5 लाख से कम है, इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।  (उम्र सिमा 18-25) ग्रेजुएशन 3 वर्ष तक 12,000/Rs प्रति वर्ष / पोस्ट ग्रेजुएशन 20000/ प्रति वर्ष

जरुरी बातें– छात्रों वैसे हमने मुख्य स्कीम के बारे में इस लेख में बताया है, लेकिन आप यदि स्वयं एनएसपी पोर्टल पर चल रही अपने लिए बेहतर स्कीम ढूढ़ना चाहते है। तो इस प्रक्रिया से आप स्वयं बेहतर स्कीम सर्च कर सकते हैं।

NSP पोर्टल पर स्कीम सर्च करें।

  • एनएसपी पोर्टल पर विजिट करें। scholarship.gov.in पर आएँ।
  • लाइन पर क्लिक करके Scheme On NSP पर क्लिक करें।
  • ऐसा पेज आएगा, यहाँ  पहले अपने STATE का चयन करके सर्च पर क्लिक करें, और देखे आपके राज्य सरकार के तरफ से कौन-कौन सी स्कीम वर्तमान में चल रही है। सभी स्कीम की डिटेल चेक करें, और पात्रता मिलाये यदि पात्र है तो आवेदन कर सकते है, अन्यथा सेंट्रल सेक्टर स्कीम का चयन करके उसके अंतर्गत स्कीम अपने पात्रता अनुसार ढूढे,
  • इस प्रकार आप सब NSP पोर्टल में स्कीम को ढूढ़ सकते है, और उस स्कीम की पात्रता क्वालीफाई करने के बाद आवेदन कर सकते है।

NSP Scholarship 2026-27 OTR Registration कैसे करें?

दोस्तों हमने ओटीआर रजिस्ट्रेशन करने के बारे में पिछले लेख में बताया है। कृपया इस लिंक पर क्लिक करके OTR रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें। Click Here

NSP Scholarship 2026-27 Registration Process आवेदन कैसे करें ?

  • NSP पोर्टल पर विजिट करें। जिसका लिंक निचे उपलब्ध है।
  • Apply For Scholarship पर क्लिक कर दें।
  • OTR रजिस्ट्रेशन करते समय फील की गई आधार नंबर भरे, गेट ओटीपी पर क्लिक करने के बाद ओटीपी भरकर कैप्चा भरे और लॉगिन पर क्लिक कर दें।
  • लॉगिन होने के बाद डैशबोर्ड खुलकर आ जाएगा।  Apply Fresh पर क्लिक करें। यदि रिन्यूअल करना चाहते है, तो उस पर क्लिक कर सकते है।
  • जो भी गाइडलाइन सामने आएगी उसे पढ़ें और एग्री करें।
  • Domicile State, को सलेक्ट करें, स्कालरशिप कैटेगरी, एप्लीकेशन टाइप सलेक्ट करने के बाद अप्लाई बटन दबाये।
  • इस प्रकार आपका एप्लीकेशन, जेनेरेट हो जायेगा,
  • डैशबोर्ड में आए फील एप्लीकेशन पर क्लिक कर दें। आपकी कुछ डिटेल पहले से भरी होगी – जैसे पर्सनल डिटेल्स, और अन्य इसके बाद अड्रेस आदि भर दें Save & Next कर दें।
  • Academic Details और Application Specific भरने के बाद, अपनी पात्रता के अनुसार स्कीम का चयन कर लें। स्कीम-स्पेसिफिक डिटेल में कोर्स चयन करने के लिए नेक्स्ट पर क्लिक कर दें।
  • अपलोड डॉक्यूमेंट – विद्यार्थी को मांगी गई डॉक्यूमेंट को अपलोड करके फाइनल सबमिट पर क्लिक कर दें।
  • ऐसे अपना आवेदन कर सकते है, सभी आवेदकों ने अनुरोध है आवेदन करने के बाद अपना स्टेटस चेक करते रहे।

Disclaimer: इस लेख में एनएसपी स्कॉलरशिप (NSP Scholarship) आवेदन की संभावित तिथि के बारे में बताया गया है और छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण गाइड दी गई है। हमने छात्रों तक हमेशा सही और सटीक अपडेट पहुँचाने का पूरा प्रयास किया है, फिर भी किसी मानवीय त्रुटि या बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे हमेशा आधिकारिक वेबसाइट scholarship.gov.in पर जाकर ही लेटेस्ट अपडेट चेक करें।

OTR LINK Click Here
Login Details Click Here
Official Website Click Here
Scheme Link Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *