Bihar Board Matric-Inter Scholarship 2026-27: पोर्टल खुलने की तिथि जारी, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Bihar Board Matric-Inter Scholarship 2026-27

Bihar Board Matric-Inter Scholarship 2026-27: यदि आप बिहार के स्टूडेंट हैं और आपने हाल ही में 10वीं और 12वीं पास किया है। तो आप बिहार बोर्ड मैट्रिक इंटर स्कालरशिप 2026-27 के लिए आवेदन कर सकते है। बता दे अभी हालही में बिहार मैट्रिक इंटर स्कालरशिप आवेदन करने हेतु मेधासॉफ्ट पोर्टल 25 मई से खुलने की बड़ी अपडेट सामने आ रही है। पूरी अपडेट इस लेख में बतायेगे, पहले यह जान लें, 10वीं पास अभ्यर्थी मुख्यमंत्री बालक / बालिका
प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन कर सकते है। और SC/ST वर्ग की ऐसी छात्राएं जिन्होंने 12वीं 1st & 2nd डिवीज़न से पास कर लिया है मुख्यमंत्री मेधावृति योजना के लिए आवेदन कर सकेगी।

Bihar Board Matric-Inter Scholarship Update क्या है?

मेट्रिक इंटर पास छात्र छात्राओं को बता दे हालही में हिन्दुस्तान न्यूज़ के तरफ से एक अपडेट सामने आ रही जिसमे बताया जा रहा मुख्यमंत्री प्रोत्साहन राशि के लिए मेधासॉफ्ट पोर्टल 25 मई से खोलने हेतु अनुरोध किया गया है बता दे शिक्षा विभाग के निदेशक प्राथमिक शिक्षा सह नोडल पदाधिकारी द्वारा NIC के तकनिकी निदेशक को एक पत्र लिखकर 25 मई को मेधासॉफ्ट पोर्टल खोलने का अनुरोध किया गया है। हलाकि अभी तक मेधासॉफ्ट पोर्टल पर कोई ऑफिसियल नोटिस इसके सम्बन्ध में जारी नहीं की गई है। भाइयो बिहार बोर्ड मेट्रिक इंटर के तरफ से जारी न्यूज़ पेपर का इमेज निचे दिया गया है जिसे स्वयं पढ़े और वेरीफाई करें।

बिहार मैट्रिक इंटर पास स्कालरशिप के लिए आवेदन कौन कर सकता है। 

मेधासॉफ्ट पोर्टल पर चल रही सभी स्कीम के लिए पात्रता भिन्न-भिन्न है, स्कीम के अनुसार जाने आप किस स्कालरशिप हेतु पात्र है,

स्कीम नाम उसके पात्रता 
मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना इस स्कीम के तहत बिहार बोर्ड से फर्स्ट डिवीज़न 10वीं पास होना चाहिए, केवल  SC/ST कैटेगरी के विद्यार्थी सेकंड डिवीज़न पास होने पर आवेदन कर सकते है
मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना BSEB से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण कर चुकी अविवाहित बालिका इस स्कालरशिप के लिए पात्र है।
मुख्यमंत्री मेधावृति योजना SC/ST कैटेगरी से कक्षा 12 फर्स्ट & सेकंड डिवीज़न पास कर चुकी अविवाहित बालिका इस स्कालरशिप के लिए पात्र है।

Bihar Board Matric-Inter Scholarship Scheme Wise Amount 2026

अगर आप बिहार बोर्ड मैट्रिक इंटर पास स्कालरशिप के तहत स्कीम अनुसार स्कालरशिप राशि जानना चाहते है, तो निचे सूचि चेक करें।

स्कीम नाम उसके पात्रता 
मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना इंटर (12th) 25,000
मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना मैट्रिक (10th) केवल SC/ST सेकंड डिवीज़न 8,000
मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना मैट्रिक (10th) सभी कैटेगरी के लिए फर्स्ट डिवीज़न 10,000
मुख्यमंत्री मेधावृति योजना फर्स्ट डिवीज़न 15,000
मुख्यमंत्री मेधावृति योजना सेकंड डिवीज़न 10,000

आवेदन करने के लिए यह दस्तावेज अपने पास रखे: (Important Document)

सभी बच्चो से निवेदन है, आवेदन शुरू होने से पहले यह दस्तावेज अपने पास तैयार रखें।

Number Document 
1. आधार कार्ड
2. बैंक पासबुक
3. 10वीं 12वीं मार्कशीट
4. जाति, निवास, सर्टिफिकेट
5. ईमेल, मोबाइल
6. पासपोर्ट साइज फोटो

सभी विद्यार्थी आवेदन करने से पहले इन बातो पर ध्यान जरूर दें ?

  • जो भी स्टूडेंट इस स्कालरशिप के लिए आवेदन करना चाहते है, यह जान लें अभी तक medhasoft पोर्टल पर आवेदन शुरू नहीं किया गया है। और नाही आवेदन शुरू होने की कोई नोटिस जारी नहीं हुई है, यह अपडेट हिंदुस्तान न्यूज़ द्वारा प्रकाशित एक अख़बार की है। ऑफिसियल पोर्टल पर सुचना आते ही यहाँ अपडेट कर दिया जायेगा।
  • Bihar Board Matric-Inter Scholarship: आवेदन तिथि 25 मई से शुरू होगा ऐसा नहीं बताया गया है 25 मई से शुरू होने का अनुरोध किया गया है।
  • आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करा लें और बैंक से डीबीटी चालू रखें।
  • आधार कार्ड को अपने बैंक से सीड अवश्य कराये।
  • ऑफिसियल वेबसाइट पर नजर बनाये रखें आवेदन लिंक चेक करते रहे।
  • आपके आधार का भरा गया पूरा विवरण Uidai से मिलान किया जायेगा, इस लिए सभी जानकारी सोच समझ कर सही भरे।
  • विद्यार्थी का आवेदन बीएसईबी द्वारा सभी रिकॉर्ड का मिलान किया जायेगा, फिर आवेदन स्वीकार होगा।

बिहार बोर्ड मेट्रिक -इंटर स्कालरशिप फॉर्म कैसे भरें? 

  • स्कालरशिप फॉर्म भरने के लिए medhasoft.bihar.gov.in पर आना होगा।
  • जिस स्कीम के लिए आवेदन करना चाहते हैं, 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • Apply Online पर क्लिक कार दें।
  • गाइडलाइन को ध्यान से पढ़ें और कंटिन्यू पर क्लिक कर दें।
  • अपने मार्कशीट से रजिस्ट्रेशन नंबर भरे, और डेट ऑफ़ बर्थ मोबाइल नंबर भरने के बाद कैप्चा भरे, और प्रोसीड पर क्लिक कर दें। रजिस्टर मोबाइल नंबर पर  ओटीपी आएगा , उसे फिल करके वेरीफाई कर लें।
  • आवेदन फॉर्म खुल जायेगा, रजिस्ट्रेशन नंबर मोबाइल नंबर, जन्म तिथि आदि डिटेल को सही  भरना होगा वैलिडेट प्रीव्यू पर क्लिक कर दें ।
  • Document Upload – सभी विद्यार्थी यहाँ अपने इनकम सर्टिफिकेट डॉक्यूमेंट अपलोड करना होगा।
  • कैप्चा भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।

Bihar Board Matric-Inter Scholarship 2026-27 FAQ’s

Q.1 बिहार बोर्ड मैट्रिक इंटर स्कालरशिप 2025-26 आवेदन कब शुरू होगा ?

Ans- बिहार बोर्ड मैट्रिक स्कालरशिप रजिस्ट्रेशन लिंक 25 मई तक खुलने के लिए अधिकारियो के तरफ से कहा गया है।

Q.2 Bihar Board मैट्रिक-इंटर स्कालरशिप 2026-27 आवेदन कैसे करें ?

Ans- सभी विद्यार्थियों को आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी (पात्रता, स्कॉलरशिप राशि आदि) विभाग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के आधार पर तैयार की गई है। कृपया ध्यान दें कि आवेदन 25 तारीख से शुरू होने के संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक सूचना (Official Notice) जारी नहीं हुई है। सभी छात्र सटीक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट medhasoft.bihar.gov.in पर जरूर जाएं। हमारा उद्देश्य आपको केवल प्रमाणित अपडेट देना है; हमारा किसी भी सरकारी विभाग या वेबसाइट से सीधा संबंध नहीं है।

रजिस्ट्रेशन लिंक  Click Here
ऑफिसियल वेबसाइट  Click Here

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *